पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जयपुर जिले में सरपंच पदों के लिए 86.48 प्रतिशत रहा मतदान

जयपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में 86.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि मतदान के प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार सुबह सात से शाम छह बजे तक हुए मतदान के दौरान तीन लाख 78 हजार 364 मतदाताओं में से तीन लाख 27 हजार 224 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

श्री नायक ने बताया कि इस दौरान जिले की पंचायत समिति क्षेत्र अमरसर में 84.24 प्रतिशत, आमेर में 85.98 प्रतिशत, जालसू में 88.89 प्रतिशत, रामपुरा डाबड़ी में 88.57 प्रतिशत तथा शाहपुरा में 84.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें जालसू पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 88.89 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरु होगी और शनिवार को उपसरपंच के चुनाव होंगे।

 

 

Next Post

बाइक सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर,1 की मौत, गांव जाते समय हादसा

Fri Oct 30 , 2026
उज्जैन। बाइक सवार युवकों को घर लौटते समय रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां एक की मौत होना सामने आया दूसरे को परिवार उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गया है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोयला में रहने […]

You May Like