
*मुख्यमंत्री, सिंधिया समेत प्रदेश के अनेक मंत्री शामिल हुए*
ग्वालियर । स्व. माधवराव सिंधिया की 80वीं जयंती छत्री एवं ग्वालियर शहर में मनाई गई। भजन संध्या में दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका चित्रा रॉय, ग्वालियर के राजेन्द्र पारिख एवं शिनी सोनोने कलविंत द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली अर्पित की गई ।
भजन संध्या से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश के मंत्रियों तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, महाआर्यमन सिंधिया ने माधवराव एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित की, तत्पश्चात भजन संध्या मे शामिल हुए। इस अवसर पर चारो धर्माे के धर्मगुरू संत कृपाल सिंह, अब्दुल अजीज कादरी शहर काजी, ढोली बुआ महाराज, रमेश लाल एवं बलजीत सिंह, फादर संजय भोसले को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया ।
भजन संध्या में म.प्र. शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, नारायण सिंह कुशवाह, प्रधुम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जयभान सिंह पवैया, बालेन्दु शुक्ल, भगवान सिंह यादव, पूर्व मत्री नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठजन सहित शहर के गणमान्य नागरिक तथा व्यापारीगण एवं महल के सभी प्रमुख सरदार भी उपस्थित रहे।
