पॉवर इंजिनियर्स एसोसिएशन का प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर:पॉवर इंजिनियर्स एवं एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा बुधवार को विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के विद्युत गृहों व कंपनी मुख्यालयों में ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जबलपुर स्थित शक्ति भवन मुख्यालय में भी संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन प्रस्तुत कर शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के महासचिव अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रमुख मांगों में उच्च शिक्षा प्राप्त कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता, उच्च शिक्षा प्राप्त कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता के पद पर नियुक्ति करने, वेतन विसंगति दूर करने के लिए अतिरिक्त वेतन वृद्धि, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट, सोलर रूफटॉप योजना का लाभ, इंसेंटिव पॉलिसी लागू करना तथा निजीकरण व प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 को वापस लेना शामिल है।

इसके अलावा कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक, कैशलेस बीमा में बड़े अस्पतालों को शामिल करने और अवकाश दिवस पर कार्य कराने की प्रथा बंद करने की भी मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आगामी चरण में सांसद-विधायकों को ज्ञापन और जबलपुर, भोपाल व इंदौर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय सचिव सुशील पाल, अखिलेश जायसवाल, अरविन्द कुमार, पुष्पेंद्र पटेल, अमित सिंह, नितिन सेन, रोहित करन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

IPL 2026 से पहले इन दो टीमों की बढ़ी टेंशन, इनके कप्तान ने पिछले 10 महीने में नहीं खेला एक भी T20 मैच

Thu Mar 26 , 2026
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 28 मार्च से आगाज होगा। इस बार सीजन खास है, क्योंकि पहली बार सभी टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी करते नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों […]

You May Like

मनोरंजन