
बागली। बागली सांदीपनी स्कूल में आयोजित वंदे मातरम उत्सव कार्यक्रम के तहत अतिथि धर्मेंद्र सेंधव ने अखंड भारत की पृष्ठभूमि के विषय में विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं को जानकारी दी उन्होंने बताया कि हमारा देश जम्बु दीप कहलाता है और इसकी सीमाएं दूर-दूर तक है। आने वाले समय में हमें इसकी अखंडता मजबूत करना है। कार्यक्रम में अन्य अतिथि के तौर पर अधिवक्ता मुकेश गुर्जर सोमेश उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार सुनील योगी रहे कार्यक्रम का संचालन सुनील पाटीदार ने किया आभार व्यक्त करते हुए स्कूल के प्राचार्य शालिग्राम भारती ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हम सभी को सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने का कानूनी अधिकार बताया जिस प्रकार एकलव्य के गुरु द्रोणाचार्य रहे उन्होंने उनकी प्रतिमा रखकर ही धनुर्विद्या शिक्षा प्राप्त की इस प्रकार हमें आदर्श व्यक्तियों को सामने रखते हुए उनके आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़ना है। स्कूल में पढ़ने वाला हर छात्र राष्ट्रभक्त हो सकता है। वह अपने दायित्व निभाते रहे राष्ट्रीय भक्ति सिर्फ सीमा पर जाकर नहीं हो सकती हम आचरण से भी राष्ट्रभक्ति कर सकते हैं। इसलिए अतिथियों की बात पर ध्यान देते हुए हमें हमेशा आगे की ओर बढ़ते रहना है।
