राहुल ने सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर जताया शोक

राहुल ने सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायु सेवा के सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा, “भारतीय वायुसेना के वीर जवान स्क्वाड्रन लीडर अनुज एवं फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर का विमान दुर्घटना में शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। भारत के इन वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”

गौरतलब है कि वायु सेना का सुखोई 30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में दोनों वीर पायलटों की मौत हो गयी। वायु सेना ने शुक्रवार को इन दोनों पायलटों के निधन की पुष्टि की।

Next Post

पारिवारिक कलह ने ली युवक की जान? घर में बेसुध मिला, अस्पताल में मौत

Fri Mar 6 , 2026
इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने घर में बेसुध अवस्था में मिला था, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में […]

You May Like

मनोरंजन