इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने घर में बेसुध अवस्था में मिला था, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था।मृतक की पहचान जयेंद्र उर्फ जेर पिता विजय चौहान(30), निवासी मयूर नगर के रूप में हुई है। वह पेशे से मजदूरी करता था और अपने पिता व बहन के साथ रहता था। कल अचानक उसकी हालत बिगड़ी और वह घर में बेसुध हो गया।
परिजन उसे आनन-फानन में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि जयेंद्र का वैवाहिक जीवन काफी समय से तनावपूर्ण चल रहा था। उसकी पत्नी काफी समय पहले घर छोड़कर चली गई थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला न्यायालय में विचाराधीन था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक कलह और अकेलेपन के कारण वह परेशान रहता था।घटना की।सूचना मिलने पर आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
