बुरहानपुर: पुलिस विभाग में परेड को अनुशासन की जड़ माना जाता है, इसलिये पुलिस के लिये नियमित साप्ताहिक परेड कराई जाती है । परेड से पुलिस फोर्स का न केवल अनुसाशन अच्छा होता है बल्कि इसके साथ ही उनमें टीम वर्क के रूप में कार्य करने की क्षमता बड़ती है एवं शरीरिक: रेणुका पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउण्?ड पर जनरल परेड का आयोजन किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश द्वारा परेड की सलामी उपरांत प्लाटून वार परेड निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का टर्न आउट देखा गया एवं अच्छे टर्नआउट वाले पुलिस कर्मियों को पुरूष्कृत कर प्रोत्साहित किया गया तो कमी वालों को सुधार करने की समझाइश दी गई ।
तत्पश्चात प्लाटून कमांडरों द्वारा अपने.अपने प्लाटून को एकल रूप से परेड अभ्यास कराया गया । इस बीच श्रीमान द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। रक्षित निरीक्षक सुनील दिक्षित, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर ने परेड का संचालन किया।अंत में मार्चपास्ट कर परेड का समापन हुआ । परेड समापन उपरांत पुलिस लाईन में दरबार लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका नियमानुसार निराकरण किया गया ।
