इंदौर: शहर में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक और कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी (75) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 28 हो गया है।परिजनों के अनुसार राजाराम बौरासी को शुक्रवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अलग दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट के मुताबिक राजाराम बौरासी हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या भी थी। विभाग का कहना है कि उपलब्ध चिकित्सकीय दस्तावेजों में उल्टी-दस्त की स्पष्ट पुष्टि नहीं होती है।
Next Post
डॉ नायक ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं
Sun Jan 25 , 2026
भोपाल: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी डॉ. मुकेश नायक ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने नागरिकों से एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. नायक ने कहा कि आपसी सद्भाव और परस्पर सम्मान से ही लोकतंत्र […]

You May Like
-
2 months ago
जंगली जानवर ने हिरण का किया शिकार, छौना सुरक्षित
-
2 months ago
गैस रिसाव से भड़की आग एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे