शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नपा कृत संकल्पित

सीहोर। नपा परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं.

चाणक्यपुरी क्षेत्र के वार्ड 9 में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया. इस मौके पर वार्ड पार्षद सीताराम यादव ने बताया कि वार्ड में तेजी से कार्य हुए है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्य का श्रीगणेश कराते हुए कहा कि शहर को विकसित करना हम सबकी जिम्मेदारी है. क्षेत्रवासियों ने सीसी रोड़ निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में पार्षद कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, नरेंद्र राजपूत, प्रदीप गौतम, लोकेंद्र वर्मा सहित जन प्रतिनिधि व नागरिक मौजूद थे.

 

Next Post

रीडिंग वैन में बच्चों को सुनाई प्रेरक कहानियां

Fri Aug 21 , 2026
सीहोर। जिले में संचालित रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत चलित रीडिंग वैन कोठरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची. इस दौरान पठन एवं कहानी वाचन गतिविधियों का आयोजन किया गया. डाइट से सहायक प्राध्यापक डॉ अनीता बडग़ुर्जर भालेराव ने कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों को रोचक एवं प्रेरणादायक कहानियां सुनाई […]

You May Like