रीडिंग वैन में बच्चों को सुनाई प्रेरक कहानियां

सीहोर। जिले में संचालित रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत चलित रीडिंग वैन कोठरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची. इस दौरान पठन एवं कहानी वाचन गतिविधियों का आयोजन किया गया. डाइट से सहायक प्राध्यापक डॉ अनीता बडग़ुर्जर भालेराव ने कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों को रोचक एवं प्रेरणादायक कहानियां सुनाई तथा उनसे संवाद कर पठन के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया. इस दौरान प्राचार्य एल्डमन तिर्की, मिशन अंकुर के एस स्वर्णकार उपस्थित थे.

 

Next Post

संभाग स्तरीय हैंडबॉल स्पर्धा में बेटियों ने मारी बाजी

Fri Aug 21 , 2026
बुधनी। बरेली में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय अंडर14 एवं अंडर 17 हैंडबॉल प्रतियोगिता में नगर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया. बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर भोपाल संभाग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त […]

You May Like