मेयर अन्नू के नेतृत्व में संस्कारधानी में हुआ खंडेलवाल का ऐतिहासिक स्वागत

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का शनिवार को जबलपुर आने पर जोरदार स्वागत हुआ। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर उपस्थित रहे और नगरवासियों के साथ मिलकर स्वागत में भागीदारी की। महापौर ने उन्हें शहरवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं।

खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा जताया।

Next Post

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रदीप पाण्डेय का निधन

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के ग्राम विकास प्रमुख, प्रांत सेवा प्रमुख, भिंड जिला कार्यवाह रहे प्रदीप पाण्डेय का रविवार को निधन हो गया। 72 वर्षीय पाण्डेय मूलतः भिंड के निवासी थे। करीब साढ़े तीन वर्ष से अस्वस्थ चल रहे प्रदीपजी ने रविवार को इंदौर में अंतिम सांस ली। […]

You May Like