जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत काल भैरव मंदिर बाजनामठ निवासी युवती को मुनाफे का लालच देकर साइबर ठग ने 1 लाख 95 हजार रूपए की चपत लगा दी।
पुलिस के मुताबिक कीर्ति जैन 23 वर्ष निवासी काल भैरव मंदिर बाजनामठ कल्पना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पूर्णआयु चिकित्सालय दयोदया तिलवारा में बी.एम.एस. में तृतीय वर्ष की पढाई कर रही है।
नौकरी देने के नाम पर टेलीग्राम में एक टास्क देकर उससे कम्पलीट करवाया गया और बदले में उसे 5,000 रूपये ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके खाते में उक्त राशि क्रेडिट हुई थी, इसके बाद उसके द्वारा 25000, 25000, 25,000, 25000 रूपये करके कुल 1 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिये थे उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,95,000 रूपये की ठग लिए। खाते में राशि क्रेडिट नहीं की गई।
