भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के भाजपा दफ्तरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर नेताओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 14 जिलों में पार्टी के नए जिला कार्यालयों के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता की।
साथ ही 3 जिलों में कार्यालयों के कार्यारंभ समारोह में भी जुड़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा का विस्तार और संगठन सशक्तिकरण निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।
