SDM राव ने रोजगार मेला स्थल का जायजा लिया

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य भवन में 20 अगस्त को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगेंगे और 20 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। आयोजन की तैयारी देखने पहुंचे एसडीएम टी. प्रतीक राव ने बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल, कूलर व चाय-नाश्ते की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने बताया कि मेले की सूचना कॉलेजों व सोशल मीडिया ग्रुप्स के माध्यम से साझा कर दी गई है और छात्रों का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ लेने की अपील की।

 

Next Post

संविदा कर्मियों का प्रदर्शन,संविदा नीति लागू करो

Tue Aug 19 , 2025
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों की अनदेखी और लंबित संविदा नीति के विरोध में सोमवार को संविदा संघर्ष संयुक्त मंच की जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पीपल चौक से रैली निकालकर संविदाकर्मियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इनमें 23 जुलाई 2023 को घोषित संविदा नीति […]

You May Like

Play sound