फाइबर फैक्ट्री में लगी आग, पुलिस और फायर टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला

इंदौर. थाना बाणगंगा क्षेत्र के बजरंगपुरा इलाके में स्थित मंत्रा कंपोजिट नामक फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लग गई. फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मंत्रा कंपोजिट नाम की इस फैक्ट्री में फाइबर से बने टॉयलेट तैयार किए जाते हैं, जिनकी सप्लाई नगर निगम सहित अन्य संस्थाओं को की जाती है. देर रात फैक्ट्री परिसर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कई दमकल वाहनों की मदद से आग को नियंत्रित किया. लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, सौभाग्य से इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. दंडोतिया ने बताय कि फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, फैक्ट्री परिसर की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है.

Next Post

देर रात पटाखों की गूंज के बीच गर्जन के साथ बरसे बदरा 

Mon Oct 20 , 2025
जबलपुर। मौसम प्रणालियों में हुए बदलाव और पारे में गिरावट आने से मौसम का मिजाज बदल गया गया। सोमवार देर मौसम का मिजाज बदल गया। दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की गूंज के बीच गर्जन के साथ बरसे बदरा बरस पड़े। झमाझम बारिश हो रही है बारिश शहर की सड़के […]

You May Like