महाकाल के वास्तेे: सिक्स लेन के लिए हटाए मकान-दुकान और होटल

उज्जैन। महाकाल की नगरी में महाकुंभ आयोजन होगा तो 50 करोड़ श्रद्धालु आएंगे साधु संत और आगंतुक अतिथियों के लिए इंदौर से उज्जैन तक सिक्स लेन मार्ग बनकर तैयार हो चुका है अब हरि फाटक ब्रिज के आगे सिक्स लाइन सडक़ और ब्रिज नीलकंठ द्वारा तक पहुंचेगा,ऐसे में चौड़ीकरण की जद में आ रहे 83 मकान दुकान होटल अब तक तोड़े जा चुके हैं।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने शनिवार सुबह बेगमबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। महाकाल मंदिर मार्ग स्थित बेगमबाग इलाके में अतिक्रमण और नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने 11 मकानों को हटाया। हरिफाटक ब्रिज के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे निर्माणों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, अब तक विभिन्न चरणों में कुल 83 निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें ऐसे निर्माण शामिल हैं, जो सडक़ चौड़ीकरण और प्रस्तावित विकास कार्यों में बाधा बन रहे थे। शनिवार सुबह हुई कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से चिन्हित मकानों और निर्माणों को हटाया गया। बेगमबाग क्षेत्र में जांच के दौरान 45 भूखंडों पर लीज की शर्तों का उल्लंघन कर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इन भूखंडों पर नियमों के विपरीत करीब 90 निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन की ओर से ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा चिन्हित निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। शनिवार को 11 मकानों को हटाने की कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा रही। अब तक 83 निर्माणों पर कार्रवाई हो चुकी है। सिंहस्थ-2028 से पहले शहर के प्रमुख मार्गों को सुगम बनाने और प्रस्तावित विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन का यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat Oct 31 , 2026
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत इमलई में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई । पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है । पुलिस के मुताबिक शनिवार को टिंकू चौधरी 27 वर्ष निवासी लोहिया पुल इमलई ने सूचना दी कि वह राजमिस्त्री है। सुबह लगभग 9 […]

You May Like