भाजपा नेताओं ने की खादी उत्पादों की खरीदारी, डिजिटल भुगतान कर दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को जवाहर चौक स्थित खादी ग्राम उद्योग विक्रय केंद्र पहुंचकर स्वदेशी वस्त्रों और सामान की खरीदारी की। उन्होंने डिजिटल माध्यम से भुगतान कर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने आमजन से भी अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करें।

Next Post

मीठी नदी सफाई निविदा प्रक्रिया में सीवीसी दिशानिर्देशों का उल्लंघन: कांग्रेस

Fri Oct 3 , 2025
मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचिन सावंत ने शुक्रवार को कहा कि मीठी नदी की सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया से जुड़े आरोपों पर ग्रेटर मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का स्पष्टीकरण अनियमितताओं की स्वीकारोक्ति है और इसमें केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन […]

You May Like