सीहोर।किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. किसानों की उपज की तौल में हो रही देरी, बारिश में फसल खराब होने और कालाबाजारी से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खरीदी व्यवस्था में धांधली और नकली दवाइयों से किसान आर्थिक संकट में हैं. चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने समय पर समाधान नहीं किया, तो कांग्रेसजन किसानों के साथ मैदान में उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे.
किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस का धरना, समय पर समाधान की मांग
