दिल्ली के कालकाजी मंदिर में युवकों ने की सेवादार की पीट-पीटकर हत्या

नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) दक्षिण पूर्वी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आए युवकों ने प्रसाद ग्रहण करने को लेकर विवाद में मंदिर के एक सेवादार की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की जिसमें उसकी मौत हो गई।
दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को कुछ युवक मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने सेवादार योगेंद्र सिंह (35) से चुन्नी का प्रसाद मांगा और इसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान युवकों में सेवादार की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में योगेन्द्र को एम्स में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया, “हमें पता चला है कि आरोपियों ने पूजा के बाद पीड़ित से चुनरी प्रसाद (एक औपचारिक प्रसाद, अक्सर लाल दुपट्टा) माँगा था। इसके बाद बहस हुई और मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सेवादार पर लाठियों और घूँसों से बेरहमी से हमला कर दिया।”
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों ने मारपीट करने वालों में एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसकी पहचान अतुल पांडे (30) के रूप में हुयी है। वह दक्षिणपुरी का रहने वाला है।
पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि योगेंद्र सिंह पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवादार था।

Next Post

आप ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sat Aug 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा “कालकाजी मंदिर में प्रसाद में चुन्नी […]

You May Like