कलेक्टर-निगमायुक्त ने 6 घंटे तक किया विकास कार्यों का निरीक्षण

जबलपुर: शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यो को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लगातार 6 घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्सों का सघन दौरा किया और चल रहे विकास कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सुबह 9 बजे से शहर के महत्वपूर्ण केंद्रों जैसे गीता भवन, मानस भवन, विजय नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क, भँवरताल पार्क और कल्चरल स्ट्रीट का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल अद्योसंरचना के कार्यों को देखा, बल्कि सिटी ब्यूटीफिकेशन के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। इसके साथ भंवरताल पार्क में संचालित फाउंटेन एवं अन्य साज-सज्जा तथा व्यवस्थित नागरिक सुविधाओं देखकर भी निगमायुक्त ने प्रशंसा की। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन कार्य उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, तय समय-सीमा के भीतर काम खत्म हो ताकि जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके, विकास कार्यों में फिनिशिंग और सुंदरता का विशेष ध्यान रखा जाए।

Next Post

साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 6.33 लाख

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई चुंगी नाका में रहने वाले एक बुजुर्ग का मोबाइल हैक कर साइबर ठग ने खाते से 6 लाख 33 हजार रूपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि गौरीशंकर श्रीवास्तव 60 वर्ष निवासी आईटीआई चुंगी नाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका करमेता स्थित एसबीआई बैंक […]

You May Like