दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण 150 उड़ानें रद्द, दो डायवर्ट 400 से अधिक उड़ाने देरी से

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण 150 उड़ानें रद्द रहीं और दो को डायवर्ट करना पड़ा जबकि 400 से अधिक उड़ानों में विलंब की सूचना है।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाली 79 और दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 71 उड़ानें रद्द रहीं। वहीं, दो उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट भी करना पड़ा है।

इनके अलावा, आगमन और प्रस्थान मिलाकर 400 से अधिक उड़ानों में विलंब की सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रात ढाई बजे के बाद हवाई अड्डे पर दृश्यता 600 मीटर से घटकर 50 मीटर रह गयी। सुबह नौ बजे के बाद दृश्यता में सुधार शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक परिचालन सामान्य हो गया। हालांकि सुबह रहे कोहरे के कारण और उड़ानों में देरी हो सकती है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रात तीन बजे से उपकरण समर्थित सुविधा के तहत कैट-3 की प्रक्रिया में उड़ानों को परिचालन शुरू कर दिया गया था जो सुबह नौ बजे तक जारी रहा। इसका मतलब है कि जो विमान कैट-3 से लैस हैं और जो पायलट इसके लिए प्रशिक्षित हैं वही इस दौरान लैंडिंग या टेकऑफ कर सकते हैं।

 

 

 

Next Post

ऑपरेशन सिन्दूर पर मध्यस्थता के चीन के दावे पर जवाब दें मोदी : कांग्रेस

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बाद अब चीन दावा कर रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल हुए सैन्य कार्रवाई में उसकी मध्यस्थता से अचानक ऑपरेशन सिन्दूर रोका गया था। पार्टी ने इसे भारत के साथ मजाक […]

You May Like