सांसद संध्या राय दतिया के तीन दिवसीय दौरे पर, आज से 10 जून तक लोकार्पण, उद्घाटन और पौधारोपण के कई कार्यक्रम

दतिया: भिंड-दतिया की सांसद संध्या सुमन राय आज सोमवार से दतिया जिले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। 8 से 10 जून तक चलने वाले इस प्रवास के दौरान वे दतिया, सेवढ़ा और भांडेर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लोकार्पण, सामुदायिक भवनों के उद्घाटन और पौधारोपण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।दौरे की शुरुआत सुबह सेवढ़ा क्षेत्र से हुई। सांसद ने सुबह दावनी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दोपहर में वे सेवढ़ा नगर में विभिन्न लोकार्पण और वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। शाम को दरियापुर स्थित बघेड़ी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन और सड़क कार्यों का लोकार्पण करेंगी।

9 जून को सांसद भांडेर क्षेत्र में रहेंगी। सुबह वे खिरिया गांव में भवन, तालाब और अन्य विकास कार्यों से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके बाद टोहरी ग्राम पंचायत में लोकार्पण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम को भांडेर नगर में विभिन्न विकास कार्यों और पौधरोपण कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहेगी।दौरे के अंतिम दिन 10 जून को सांसद बसई ग्राम पंचायत पहुंचेंगी। यहां वे लोकार्पण और पौधारोपण कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने तीन दिवसीय प्रवास का समापन करेंगी।

Next Post

नई दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक: NDA को कड़ी टक्कर देने के लिए विपक्ष तैयार, 2029 चुनावी रणनीति पर होगी विशेष चर्चा

Mon Jun 8 , 2026
नई दिल्ली | नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज सोमवार को I.N.D.I.A. गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में देश भर के 23 प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि अलग-अलग […]

You May Like