गाजा में दुनिया भर के लोग रह सकेंगे: ट्रम्प

गाजा में दुनिया भर के लोग रह सकेंगे: ट्रम्प

वाशिंगटन, 05 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा पट्टी के विकास में अपार संभावनायें हैं, भविष्य में दुनिया भर के लोग वहां रह सकेंगे।

श्री ट्रम्प ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ मुझे लगता है कि गाजा पट्टी की क्षमता अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि दुनिया भर के प्रतिनिधि वहां होंगे और वे वहां रहेंगे। फिलिस्तीनी भी, फिलिस्तीनी वहां रहेंगे। ”

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रह सकें।

राष्ट्रपति ने कहा, “ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह विश्व स्तरीय हो। यह लोगों के लिये अद्भुत होगा।”

Next Post

पन्ना के बाद अब ग्वालियर की धरती उगल सकती है हीरा

Wed Feb 5 , 2025
ग्वालियर: हीरे के लिए खास मध्य प्रदेश के पन्ना के बाद अब ग्वालियर की धरती हीरा उगल सकती है। इसके लिए 35 गांव चिह्नित किए हैं। ग्वालियर और शिवपुरी जिले के इन गांवों में पहाड़ और मिट्टी पन्ना जिले जैसी है। इस कारण हीरा होने की संभावना है। जियोलॉजिकल सर्वे […]

You May Like

मनोरंजन