
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज में ट्रेन से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका अब तक पता नहीं चल सका है, मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के आसपास होगी ।
