फिल्म डकैत को हिंदी में डब नहीं करेंगे अड़ीवी शेष

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष ने फैसला किया है कि वह अपनी आने वाली फिल्म डकैत को हिंदी में डब नहीं करेंगे। अड़ीवी शेष ने तय किया है कि उनकी फिल्म डकैत को हिंदी में डब नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे शुरुआत से ही तेलुगू और हिंदी दोनों भाषाओं में अलग-अलग शूट किया जा रहा है। फिल्म डकैत अड़ीवी के करियर की सबसे बड़ी और चर्चित एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक है। इसे एक भाषा से दूसरी भाषा में डब करने के बजाय दोनों भाषाओं में अलग तरह से बनाया जा रहा है। यह कदम दिखाता है कि क्षेत्रीय सिनेमा अब अपनी पहचान बनाए रखते हुए पूरे देश के दर्शकों तक पहुँचने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अड़ीवी शेष ने कहा, “मेरे लिए भाषा सिर्फ बात करने का तरीका नहीं, बल्कि एक भावना है। जब कोई कहानी डब की जाती है, तो उसका असली एहसास कहीं न कहीं कम हो जाता है। उसकी लय, उसकी भावनाएँ, सब कुछ हमेशा पूरी तरह नहीं पहुच पाता। आप जब इतना बड़ा सपना देखते हैं तो देश भर के दर्शकों से सही तरीके से जुड़ना बहुत ज़रूरी है। इसलिए ‘डकैत’ को दोनों भाषाओं में अलग-अलग जीकर और निभाकर बनाया जा रहा है, न कि सिर्फ डब करके। कुछ भाव जैसे रोमांस तो हर जगह एक जैसे होते हैं, लेकिन यदि असलियत पूरी तरह न हो तो अनुभव फीका पड़ जाता है। इसलिए मूल भाषा में काम करना ही मुझे सही लगता है।”

Next Post

ठंड की दस्तक के साथ बाजार में गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

Mon Dec 1 , 2025
सिलवानी। ठंड ने दस्तक दे दी है बीते दिनों से हवाओं और मौसम खराब होने के कारण कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है। तापमान में गिरावट हो रही है। जिससे सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। बदलते मौसम के चलते बच्चों की […]

You May Like