टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह, चौक-चौराहों पर बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने उमड़ी भीड़

भोपाल। राजधानी में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों, कैफे और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन और बड़े टीवी लगाकर मैच देखने की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर रोमांचक मुकाबले का आनंद लेते नजर आए।

नए शहर से लेकर पुराने भोपाल तक क्रिकेट प्रशंसकों का जोश देखते ही बन रहा था। कई जगहों पर युवाओं ने अपने मित्रों और परिवार के साथ बैठकर मैच देखा, वहीं हर चौके-छक्के और विकेट पर जोरदार तालियां और जयकारे गूंजते रहे। कुछ स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भी लोगों ने मैच का उत्साह व्यक्त किया।

रेस्टोरेंट, होटल और कैफे में भी मैच देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे लोगों को सामूहिक रूप से मैच देखने का अवसर मिला। देर रात तक शहर के विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ बनी रही और लोग पूरे उत्साह के साथ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के रोमांचक क्षणों के साक्षी बने।

Next Post

करीला धाम के संपूर्ण विकास की बनाई जायेगी योजना : सीएम डॉ यादव

Sun Mar 8 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अशोकनगर जिले का करीला धाम श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अदभुत संगम है। इस पावन स्थल पर माता सीता अपने दोनों पुत्र लव-कुश के साथ विराजमान हैं। यह देश का एक मात्र अद्वितीय मंदिर है, जहाँ माता सीता अपने दोनों पुत्रों […]

You May Like

Play sound