रिद्धापुर बनेगा विश्वस्तरीय मराठी विश्वविद्यालय : फडणवीस

नासिक, 25 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को ऐलान करते हुए कहा कि मराठी भाषा को जीवित रखने के लिए तीर्थस्थल रिद्धपुर के योगदान को ध्यान में रखते हुए, वहां मराठी भाषा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है और अब इस विश्वविद्यालय को विश्व प्रसिद्ध बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

यहां आयोजित अखिल भारतीय महानुभाव परिषद के 38वें अधिवेशन में बोलते हुए श्री फडणवीस ने कहा कि सर्वज्ञ चक्रधर स्वामी ने देश के आम लोगों को आध्यात्मिक दिशा देने के साथ ही समाज में समानता की स्थापना का विचार प्रस्तुत किया था। यह समानता का विचार आज भी राज्य और देश दोनों के लिए प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर स्वामी ने महानुभाव विचारधारा के साथ मराठी भाषा को अपने साहित्य से समृद्ध किया और उसे एक श्रेष्ठ भाषा के रूप में स्थापित करने का कार्य किया। उस काल का साहित्य महाराष्ट्र के भूगोल, इतिहास और संस्कृति की समृद्ध जानकारी देता है तथा सांस्कृतिक प्रगति का एक अमूल्य भंडार है।

 

 

Next Post

पं. सारोलकर की स्मृति में संगीत समारोह रविवार को

Sat Oct 25 , 2025
ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सांगीतिक संस्था रागायन द्वारा ग्वालियर घराने के मूर्धन्य गायक पंडित एकनाथ सारोलकर की स्मृति में 26 अक्टूबर रविवार को संगीत समारोह का आयोजन करने जा रही है। लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में शाम 5 बजे से होने जा रहे समारोह में ग्वालियर […]

You May Like