आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बातचीत शुरू करेंगे दक्षिण कोरिया, मिस्र

सियोल, 23 दिसंबर (वार्ता/ स्पूतनिक) दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू ने अपने मिस्र के समकक्ष हसन अल-खतीब के साथ बातचीत की, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर तुरंत बातचीत शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। योनहाप समाचार एजेंसी ने देश के व्यापार मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि मंत्रियों ने नवंबर में दोनों देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन के बाद अपनायी गयी योजनाओं को लागू करने के उपायों पर चर्चा करने के लिये बातचीत की। योनहाप ने श्री येओ के हवाले से कहा, “ एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के माध्यम से कोरिया न सिर्फ मिस्र के साथ व्यापार और निवेश का विस्तार करने में सक्षम होगा, बल्कि आपूर्ति शृंखला, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को भी बढ़ाएगा। ”
रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया और मिस्र के बीच समझौता सियोल को अफ्रीका सहित उभरते बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद करेगा, साथ ही कोरियाई कंपनियों के लिये ऑटोमोटिव, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में नये अवसर खोलेगा।

Next Post

ग्रीनलैंड राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये चाहिए, प्राकृतिक संसाधनों के लिये नहीं: ट्रंप

Tue Dec 23 , 2025
वाशिंगटन, 23 दिसंबर (वार्ता/ शिन्हुआ) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के अपने इरादे को दोहराते हुए कहा है कि यह क्षेत्र उन्हें ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए’ चाहिए, न कि प्राकृतिक संसाधनों के लिये। श्री ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच पर संवाददाताओं से कहा, “ […]

You May Like