आईडीए जनसुनवाई में 18 आवेदनों पर कार्रवाई

इंदौर: आईडीए की संपदा शाखा को लेकर प्लॉट मालिक से लेकर विभिन्न समस्याओं से परेशान है. आज योजना 59 के एक प्लॉट मालिक जनसुनवाई में पहुंचे और अतिक्रमण की शिकायत का आवेदन दिया. आईडीए सीईओ ने संपदा अधिकारी और क्षेत्रीय एसडीएम से संपर्क कर निदान करने के निर्देश दिए.आईडीए जनसुनवाई में आज 18 आवेदन आए. आवेदको ने विभिन्न शाखाओं से संबंधित आवेदन दिए, जिसमें संपदा शाखा के 7, भू-अर्जन शाखा के 6, स्थापना शाखा के 2, तकनीकी एवं रूपांकन शाखा के 1-1 प्रकरण शामिल थे.

उक्त आवेदनों में योजना क्रमांक 59 में प्राधिकरण के भूखंड पर कतिपय तत्वों द्वारा अतिक्रमण करना बताया गया. उक्त विषय की सुनवाई करते हुए सीईओ डॉ.परिक्षित झाड़े ने भूखंड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए. साथ ही संबंधित एसडीएम से प्राधिकरण से संबंधित आवेदन पर शीघ्र सुनवाई कर निर्णय करने के निर्देश दिए ,ताकि भूखंड धारकों को राहत प्रदान की जा सके.

तीन माह से चल रही जनसुनवाई
मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कि पिछले 3 माह से हर मंगलवार कार्यालय में जनसुनवाई की जा रही है. प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं का अब तक लगभग 200 आवेदनों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

Next Post

T20 World Cup: टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती; नामीबिया संग मैच खेलेंगे?

Wed Feb 11 , 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए। कल नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उनके खेलने मुश्किल है टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। टीम के […]

You May Like