खाद,बीज को लेकर हर्रहवा के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक 

सिंगरौली । सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के हर्रहवां गांव के हाईटेंशन विद्युत टावर पर आज दोपहर के वक्त एक युवक चढ़ कर खाद-बीज की किल्लत एवं बढ़ते दामों के खिलाफ शोर-शराबा करने लगा। करीब 2 घंटे तक टावर पर चढ़ रहा।

जानकारी के अनुसार ग्राम हर्रहवा निवासी श्यामसुन्दर प्रजापति उम्र 25 वर्ष आज सोमवार को हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ कर शोर-शराबा करने लगा और कहा कि महंगे दामों पर खाद-बीज बेचा जा रहा है और किल्लत भी है। इसकी जानकारी देते हुये तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी पहुंच मामले को सुनते हुये समझाईश देते रहे। करीब 2 घंटे बाद युवक नीचे उतरा। यहां बताते चले कि तीन माह के दौरान टावर पर चढ़ने की 14वीं घटना है। इस तरह के मामले को लेकर अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Post

बैढ़न इलाके में डीजल व पेट्रोल की मची किल्लत

Mon Jun 22 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न में डीजल-पेट्रोल की किल्लत दिखने लगी है। आज सुबह से ही गनियारी में स्थित फि लिंग स्टेशन डीजल-पेट्रोल से खाली नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि यहां डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गये हैं। दरअसल जिले में धीरे-धीरे कच्चे तेलों की किल्लत […]

You May Like