पंकजा मुंडे ने लोकमाता अहिल्या द्वारा स्थापित शिवलिंग का किया पूजन

जबलपुर। लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करने जबलपुर आईं महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती पंकजा मुंडे ने भेड़ाघाट स्थित मां नर्मदा के बीच लोकमाता अहिल्या द्वारा स्थापित शिवलिंग का पूजन अर्चन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा आज सुखद अनुभूति हुई है क्योंकि देवी अहिल्या को मैं अपना आदर्श मानती हूं और देवी अहिल्या ने जबलपुर में मां नर्मदा के बीचों बीच जिस शिवलिंग को स्थापित किया था आज उनका दर्शन और पूजन का सौभाग्य मुझे मिला है।

इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक नीरज सिंह, भेड़ाघाट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी, डब्लू दुबे आदि उपस्थित थे।

Next Post

एक घंटे तक हुई प्री-मानसून की झमाझम बारिश

Thu May 29 , 2025
शाजापुर। नगरवासियों के लिए गुरुवार का दिन राहत लेकर आया. दोपहर तक गर्मी से झुलस रहे नगरवासियों को दोपहर में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई. मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार के बाद फिर शनिवार और रविवार को इसी तरह की बारिश की संभावना […]

You May Like

मनोरंजन