11 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार 

जबलपुर। क्राईम ब्रांच व ग्वारीघाट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आयुर्वेदिक कॉलेज गेट के सामने सोनू चाय के टपरे में दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में दो तस्करों को पुलिस गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 11 किलो 079 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख 54 हजार रूपये का जप्त किया गया है। आरोपी मनीष कोरी पिता मदनलाल कोरी 26 वर्ष निवासी गुरूद्वारे के पास गोरखपुर एवं मदन विश्वकर्मा पिता मूलचंद विश्वकर्मा 52 वर्ष निवासी नगर पालिका भवन के पास कटरा मोहल्ला पाटन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से व किससे प्राप्त किया गया इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

24 घंटे में अपहरणकांड का खुलासा, पुलिस ने युवक को सकुशल छुड़ाया

Thu Aug 20 , 2026
मनीष राठौर सुसनेर। सुसनेर थाना क्षेत्र में अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को आरोपियों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई […]

You May Like