पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु, चालक फरार

बैतूल: बैतूल-खंडवा मार्ग पर बुधवार रात हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करता रहा, हालांकि स्थानीय लोगों ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप जब्त कर जांच प्रारंभ कर दी है।पुलिस के अनुसार ग्राम बासिंदा निवासी गोविंद पिता बिरजू आदिवासी बुधवार रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

मोहदा क्षेत्र में रतू मर्सकोले के ढाबे के पास बैतूल-खंडवा राजमार्ग पर सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर नांदा क्षेत्र के पास वाहन को पकड़ लिया। वाहन का पंजीयन क्रमांक एमपी 48 सी 2990 बताया गया है।हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मोहदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। फरार चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

Next Post

होलिका दहन के धुएं और धूल ने बिगाड़ी भोपाल की हवा, 72 घंटे में AQI पहुंचा खराब श्रेणी में

Thu Mar 5 , 2026
भोपाल:झीलों के शहर भोपाल की हवा बीते तीन दिनों में प्रदूषित हो गई है। पिछले रोज शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शहर के हरित और पॉश इलाके पर्यावरण परिसर में ही पिछले 24 घंटे का औसत AQI 291 […]

You May Like