होलिका दहन के धुएं और धूल ने बिगाड़ी भोपाल की हवा, 72 घंटे में AQI पहुंचा खराब श्रेणी में

भोपाल:झीलों के शहर भोपाल की हवा बीते तीन दिनों में प्रदूषित हो गई है। पिछले रोज शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शहर के हरित और पॉश इलाके पर्यावरण परिसर में ही पिछले 24 घंटे का औसत AQI 291 तक पहुंच गया, जो गंभीर चिंता का संकेत है।दिलचस्प बात यह है कि मार्च की शुरुआत में शहर की हवा अपेक्षाकृत साफ थी और AQI करीब 85 के आसपास था, लेकिन कुछ ही दिनों में इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार रात हुए होलिका दहन के दौरान बड़ी मात्रा में उठे धुएं ने हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ा दी। इसके साथ ही शहर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट और अन्य निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल तथा खराब सड़कों से उठने वाले कणों ने स्थिति को और खराब कर दिया।विशेषज्ञों के अनुसार हवा में मौजूद PM 2.5 कण सबसे अधिक खतरनाक होते हैं। ये अत्यंत सूक्ष्म होने के कारण सीधे फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण कम करने के लिए धूल नियंत्रण और निर्माण स्थलों पर सख्ती जरूरी है।

Next Post

स्पाइसजेट की यूएई से गुरुवार को 13 विशेष उड़ानें

Thu Mar 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच फंसे यात्रियों को निकालने के लिए निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 13 विशेष उड़ानों का परिचालन कर रही है। एयरलाइंस ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इन 13 उड़ानों […]

You May Like