अशरफ अली
भोपाल: आगामी 26 जनवरी के कार्यक्रमों की औपचारिक तैयारियों के तहत नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है। रिहर्सल के दौरान पुलिस बल के जवान अनुशासन, तालमेल और एकरूपता के साथ कदमताल का अभ्यास कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में परेड की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्तुति सुनिश्चित की जा सके।
