आईआईटीएफ 2025 में सेबी के भारत का शेयर बाज़ार पैविलियन का उद्घाटन

नई दिल्ली। भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 में आज सेबी (SEBI) के भारत का शेयर बाज़ार पैविलियन का भव्य उद्घाटन सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने किया। यह मेला भारत मंडपम, प्रगति मैदान में इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन (ITPO) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

सेबी ने BSE, NSE, CDSL, NSDL, AMFI, NISM, NCDEX, MCX, CAMS और KFin Technologies के सहयोग से यह पैविलियन स्थापित किया है। इस वर्ष पैविलियन का थीम विकसित भारत का आधार, भारत का शेयर बाज़ार है, जो आईआईटीएफ के मुख्य विषय एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अनुरूप है।

उद्घाटन के दौरान सेबी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रतिभूति बाज़ार से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Next Post

ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, जयपुर के युवक की मौत, लिफ्ट लेकर ट्राली पर बैठे थे, दो घायल

Thu Nov 27 , 2025
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना महू-नसीराबाद हाईवे पर मालखेड़ा फंटे के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मटर से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गिट्टी […]

You May Like