ग्राम बेरमा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

सतना: मैहर तहसील के अंतर्गत ग्राम बेरमा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 2196/1/2 पर किए गए अतिक्रमण को आज प्रशासन द्वारा हटाया गया। यह भूमि लंबे समय से नेश साहू पिता कोदूलाल साहू के द्वारा अतिक्रमित की गई थी।

अतिक्रमण हटाने की यह कार्यवाही नायब तहसीलदार मैहर शिवभूषण सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान प्रशिक्षु नायब तहसीलदार अजीत कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक लालमन साकेत, पटवारी सियाशरण पटेल, अंकित गर्ग, मोहित तिवारी, विवेक वर्मा सहित कोतवाली थाना मैहर का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

Next Post

एम्स, आईसीएमआर अध्ययनों के आधार पर कोविड वैक्सीन दिल के लिए सुरक्षित: स्वास्थ्य मंत्रालय

Wed Jul 2 , 2025
नयी दिल्ली,02 जुलाइ्र (वार्ता) इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के संयुक्त अध्ययन के आधार पर दावा किया गया है कि देश में हो रहीं अचानक मौतों की वजह कोरोना वैक्सीन नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस बात की पुष्टि की है […]

You May Like