
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अमन परिसर महाराजपुर में बीती रात शराबियों ने जमकर उपद्रव मचाया। एक घर में तोड़फोड़ कर पथराव कर दिया जिससे परिवार दहशत में आ गया था।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को रूद्ध प्रताप सिंह 19 वर्ष निवासी अमन परिसर महाराजपुर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के पीछे वाली गली में रहने वाला अजय कोल अपने 2 साथी गट्टी कोल एवं लल्ला कोल के साथ मिला जो उससे शराब पीेनेे के लिये एक हजार रूपये की मांग करने लगा, उसने रूपये देने से मना कर दिया था। इसके बाद अजय कोल, गट्टी कोल एवं लल्ला कोल उसके घर के सामने आकर विवाद करते हुये उसके घर में लगे लोेहे के गेट में लात मारकर तोड़ दिये, घर के बाहर से पत्थर फैंके, उसके किरायेदार चिल्लाये तो तीनों गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
