घाटीगांव जनपद पंचायत में होगा उपचुनाव, उपाध्याय प्रेक्षक नियुक्त

ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद पंचायत घाटीगांव के वार्ड क्रमांक-09 के जनपद सदस्य के उप निर्वाचन-2026 की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.के. उपाध्याय को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वे निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए दो चरणों में ग्वालियर जिले में उपस्थित रहेंगे। उपाध्याय प्रथम चरण में आज से 23 नवम्बर तथा द्वितीय चरण में 3 से 8 दिसम्बर तक निर्वाचन संबंधी कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।निर्वाचन प्रेक्षक उपाध्याय ग्वालियर आ चुके हैं। पंचायत उप निर्वाचन-2026 के संबंध में कोई भी नागरिक उनसे होटल तानसेन रेसीडेन्सी ग्वालियर में संपर्क कर सकता है। उनके मोबाइल नंबर 9425377295 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Next Post

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को सिखाए संवाद कौशल के गुर

Fri Nov 20 , 2026
बुधनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यक्तित्व विकास का समापन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अर्जुन मालवीय एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रतिनिधि किशन मालवीय उपस्थित रहे. प्राचार्य डॉ. रंजीता टेकाम ने कहा […]

You May Like