प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को सिखाए संवाद कौशल के गुर

बुधनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यक्तित्व विकास का समापन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अर्जुन मालवीय एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रतिनिधि किशन मालवीय उपस्थित रहे. प्राचार्य डॉ. रंजीता टेकाम ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शैक्षणिक योग्यता के साथ संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक व्यक्तित्व का विकास भी जरूरी है. उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में बुधनी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर भी बधाई दी. डॉ. तरुण रावत ने बताया कि प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल एवं व्यावसायिक दक्षताओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक कार्तिक रत्नानी को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. अंत में डॉ. रेणुका ने आभार व्यक्त किया.मंच संचालन छात्रा काजल नानकर एवं महक मंसूरी ने किया.

 

Next Post

कस्तूरबा अस्पताल ने मनाया 60वां स्थापना दिवस

Fri Nov 20 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। बीएचईएल, भोपाल के कस्तूरबा अस्पताल का 60वां स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ […]

You May Like