कस्तूरबा अस्पताल ने मनाया 60वां स्थापना दिवस

विशेष संवाददाता भोपाल। बीएचईएल, भोपाल के कस्तूरबा अस्पताल का 60वां स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के समर्पण, कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल के विकास एवं सुचारू संचालन के लिए प्रबंधन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

प्रारंभ में चिकित्सा सेवाओं की प्रमुख डॉ. आरती आशुतोष सिंह ने अस्पताल की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं प्रगति की जानकारी दी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरएन हिरण्या एवं डॉ. ज्योति गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मि परमहंस ने किया। समारोह में बीएचईएल के महाप्रबंधक, अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक तथा यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Next Post

सिंघार ने छात्रावास में कम्प्यूटर लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

Fri Nov 20 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गुरुवार को भोपाल स्थित डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महाविद्यालयीन छात्रावास में कम्प्यूटर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की जर्जर स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। विद्यार्थियों ने […]

You May Like