ग्वालियर: पंडित दीनदयाल विचार मंच, दीनदयाल नगर, ग्वालियर द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य माँ भारती के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं समर्पण के भाव को जन-जन तक पहुँचाना, नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने राष्ट्रीय एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना था।
आयोजकों ने कहा कि वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हमें स्मरण कराता है कि राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमाओं का नाम नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति, विरासत, अस्मिता और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। इस सतत राष्ट्रभक्ति अभियान के माध्यम से संकल्प लिया गया कि समाज में देशप्रेम, अनुशासन, सेवा, सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा की भावना निरंतर विकसित हो। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, एकात्म मानववाद एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को जनजीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा मिले। आयोजकों ने कहा कि 365 दिन, 12 माह की निरंतर साधना और अखंड राष्ट्रसमर्पण की इस यात्रा का प्रत्येक आयोजन माँ भारती के चरणों में समर्पित एक नया पुष्प है
