आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव होंगे सीएम डॉ यादव, अहम विषय पर करेंगे प्रदेश के लोगों से संवाद

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि वे आज रात 9 बजे प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस लाइव कार्यक्रम के दौरान वे एक महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात साझा करेंगे।

सीएम के इस ऐलान के बाद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर वे किस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि यह संवाद किसी अहम प्रशासनिक या जनहित से जुड़े विषय पर हो सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक लोगों से इस लाइव कार्यक्रम से जुड़ने की अपील भी की है, ताकि वे सीधे उनके विचार सुन सकें।

Next Post

बेहतर दिल्ली' के लिए युवा कांग्रेस मई से शुरू करेगा विशेष अभियान

Fri Apr 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जीवन को बेहतर बनाने के लिए उसका युवा संगठन युवा कांग्रेस ने ‘बेहतर दिल्ली, संवाद, संघर्ष और समाधान’ कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत मोहल्ला स्तर पर नागरिकों के साथ संवाद के लिए […]

You May Like

मनोरंजन