
बड़वानी। कार्यालय जिला पंचायत बड़वानी द्वारा जारी निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी 34 नल जल योजनाओं को संबंधित ग्राम पंचायतों और संबंधित ग्राम के स्वयं सहायता समूह या ग्राम संगठन के अध्यक्ष/सचिव को औपचारिक रूप से हस्तांतरित करने और समझौता ज्ञापन एमओयू निष्पादित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
यह कार्यक्रम 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित आजीविका भवन में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जल योजनाओं का सफल संचालन और रखरखाव सुनिश्चित करते हुए स्थानीय स्वामित्व को मजबूत करना है। हस्तांतरण में शामिल 34 ग्राम पंचायतें इस हस्तांतरण प्रक्रिया में भवती, सोंदुल, पिछौड़ी ग्राम पंचायत के 2 ग्राम पिछोड़ी एवं कटोरा शामिल हैं। चेरवी (सिरसपानी, बोरकुण्ड, लखेड़ा) रानीपुरा (चारपाटिया) ग्राम पंचायतें शामिल हैं। नागलवाड़ी बुजुर्ग, मंदील, भोरवाड़ा, भामी, सिनगुन ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। केरवा, खुरमपुरा, झिरन्या, बिलवारोड, चकेरी ग्राम पंचायतों का हस्तांतरण किया जाएगा। टेमला, मेदराना, अमल्यापानी, धावड़ी ,बेहडिय़ा, वासवी ग्राम पंचायतों की योजनाओं का हस्तांतरण होगा। कुजरी, चिचबा, जोगवाड़ा, कुकडिय़ा और बडग़ांव ग्राम पंचायतें शामिल हैं। अंत में अंजनगांव, बाबदड, रामकोला, मडगांव और मेहदगांव ग्राम पंचायतों की योजनाओं का हस्तांतरण किया जाएगा।
बैठक में अनिवार्य उक्त सभी 34 ग्रामों में नल जल योजनाओं के सतत संचालन एवं संधारण को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव और संबंधित ग्राम के स्वयं सहायता समूह अथवा ग्राम संगठन के अध्यक्ष/सचिव को निर्धारित दिनांक और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
