इंदौर: त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लसूड़िया पुलिस ने क्षेत्र के सक्रिय गुंडों और चाकूबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर 40 से अधिक बदमाशों को राउंडअप किया. इस दौरान जहां 18 बदमाशों से डोजियर भरवाए गए, वहीं 22 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. जबकि, 9 अपराधियों के खिलाफ आयुध एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं.
थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि इस कार्रवाई में 18 बदमाशों के डोजियर भरकर उन्हें कड़ी हिदायत दी गई, जबकि 22 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर प्रकरण सहायक पुलिस आयुक्त न्यायालय भेजे गए, इसके अलावा पुलिस ने 7 प्रकरण आबकारी एक्ट और 2 प्रकरण आयुध अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है. पुलिस का कहना है कि दीपावली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए थाना क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ा दी गई है और गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
