पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, दी मुखाग्नि

खरगोन। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के विद्वान आचार्य और सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ पंडित का 89 वर्ष की उम्र में रविवार देररात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। परिजन माइकल दुबे ने बताया कि भाटवाड़ी मोहल्ला निवासी सेवा निवृत्त व्याख्याता विश्वनाथ पंडित लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार में छह बेटियां साधना, सपना, सुलक्षणा, विजयता, नेहा और नीता है। उनके एक नौजवान बेटे अंकित का महज 21 वर्ष की आयु में हृदयाघात से 2011 में निधन हो गया था। इसके बाद से बेटियां ही उनकी देखभाल की। पिता की मृत्यु पर बेटियों ने ही पिता की अर्थी को कंधा दिया। मुखाग्नि उनकी बेटी डॉक्टर विजयता पंडित ने दी। बेटियों द्वारा अंतिम संस्कार की रस्में निभाने का दृश्य देख सभी समाज जनों ने बेटियों पर गर्व महसूस किया।

…….

Next Post

778 नल.जल योजना में से 603 पूर्ण, 173 अधूरी 

Mon May 12 , 2025
खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नल.जल योजनाओं एवं जल जीवन मिशन की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मई माह में सभी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश […]

You May Like