घर में मिली महिला की लाश 

रतलाम। जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर बुजुर्ग में 48 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम शेरपुर बुजुर्ग निवासी कृष्णाकुंवर (48) पति अरुणसिंह राजपूत शनिवार को अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं। घटना दोपहर करीब 11 बजे से 3.45 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। मृतका के पुत्र पुष्पराज सिंह की सूचना पर ताल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मदनसिंह डोडिया द्वारा की जा रही है।

Next Post

पेट्रोल डालकर फूंकी चाय-नाश्ते की दुकान 

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक चाय-नाश्ते की दुकान को पेट्रोल डालकर फूंक दिया गया। आगजनी की इस वारदात में दुकानदार का करीब 80,000 का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी […]

You May Like