अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर लिया। अजमतउल्लाह ओमरजई ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने अपने नाम किया। पहले वनडे में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अजमतउल्लाह ओमरजई को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तजिंद हसन 10 रन बनाकर 18 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद नजमुल शांतो 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सैफ हसन भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। 12 ओवर में बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवा दिए। उसके बाद कप्तान मेहदी हसन मिराज और तोहीद हृदोय ने मोर्चा संभाला।
