रिपेयरिंग पॉइंट की परिभाषा बना राइट टाउन

 

मुख्य रोड के किनारे 100 से अधिक दुकानें

 

जबलपुर, नवभारत। शहर का राइट टाउन अब सिर्फ वाहनों की रिपेयरिंग का पॉइंट बन चुका है। यहां के गोमाता चौक, मानस भवन एवं तीन पत्ती चौराहे के आसपास की जगह भी मैकेनिक जोन में तब्दील हो चुकी है। अकेले राइट टाउन मुख्य मार्ग के इर्द-गिर्द 100 से अधिक वाहनों की मरम्मत की दुकानें मौजूद हैं जिसके चलते यह इलाके दिन भर गाड़ियों के मरम्मत की खटर पटर से गूंजते रहते हैं। मालूम हो कि न्यायालय के आदेश के बाद रसल चौक की सड़कों के किनारे अवैध तरीके से कार्य करने वाले  मैकेनिकों को हटाने की पहल की गई थी और नगर निगम ने इनकम टैक्स चौराहे के आगे मैकेनिक जोन बनाया था। वहां 50 से अधिक लोगों को कार्य करने के लिए जगह उपलब्ध कराई गई। शेड बनाए गए और सामने दीवार बनाई गई, ताकि न तो वाहनों का शोर गूँजे और न ही अन्य परेशानियां हों। लेकिन आज के समय राइट टाउन एवं इसके आसपास के क्षेत्र पूरी तरीके से मैकेनिक जोन में तब्दील हो चुके हैं।

सिवाए वाहनों के और कुछ नहीं

शहर के पुराने बस स्टैंड चौराहे से लेकर गेट नंबर चार छोर तक जगह-जगह सिर्फ मैकेनिकों की दुकान ही दिखाई देती है। मैकेनिकों द्वारा राइट टाऊन, तीन पत्ती, मानस भवन, गौ माता चौक जैसे इलाकों की सड़को के फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे है। वही मैकेनिकों ने इनकम टैक्स चौक पर जगह तो ली और कार्य शुरू भी किया लेकिन, इसके बाद भी रसल चौक से उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा। यही कारण है कि अब रसल चौक इन अवैध कब्जेधारियों के चलते असहाय महसूस कर रहा है। यहाँ चलना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग परेशान हो चुके हैं। इससे शहर की सड़के तंग होती जा रही है।

 

इनका कहना है

गलत तरीके से चल रही दुकानों पर कार्यवाही की जाएगी। सड़कों के किनारे दुकान लगाना नियमों के विरुद्ध है।

सागर बोरकर, अतिक्रमण अधिकारी

Next Post

होटल मित्तल पर चलेंगे हथौड़े ,ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण

Sat Jan 4 , 2025
  एनजीटी कोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भी नियम तोड़ने के आरोप     नवभारत न्यूज़ उज्जैन. हरि फ़ाटक मार्ग पर बनी होटल मित्तल का एक भाग ग्रीन बेल्ट पर निर्मित किया गया है, जिसको लेकर शिकायत की गई थी. एनजीटी कोर्ट ने कार्रवाई के […]

You May Like