पत्नी से विवाद के बाद मैरिज गार्डन के चौकीदार ने लगाई फांसी

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र के मंगल नगर स्थित एक मैरिज गार्डन में चौकीदारी करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान कमल पिता अमरा, निवासी हीरानगर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना से पहले किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वे मानसिक तनाव में आ गए.

इसके बाद उन्होंने मैरिज गार्डन परिसर में ही फंदा लगाकर जान दे दी. लोगों की नजर पड़ने पर उन्हें तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सिवनी में खेत के सूने मकान में जले मिले शिक्षक दंपती के शव, हत्या या आत्महत्या पर संशय; डीएनए जांच से होगी पहचान

Sat Jul 11 , 2026
सिवनी: जिले के उगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव में खेत के बीच बने एक सूने मकान से शिक्षक दंपती के जले हुए शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर शव शिक्षक समन धुर्वे (52) और उनकी पत्नी शिक्षिका मालती धुर्वे (50) के होने की […]

You May Like